लाइव न्यूज़ :

कृति सैनन के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर की संख्या चार करोड़ हुई

By भाषा | Updated: June 27, 2021 17:14 IST

Open in App

मुंबई, 27 जून अभिनेत्री कृति सैनन के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर (अनुकरण कर्ता) की संख्या चार करोड़ हो गई है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया जो जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके समर्थन में खड़े रहे।

सैनन (30) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर बताया कि कैसे वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहतरी के लिए करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘समर्थन के लिए, मेरे अच्छे और बुरे समय में प्यार बरसाने के लिए आप सभी को धन्यवाद। आज जब मैं, चार करोड़ के आंकड़ों को देख रही हूं तो एहसास हो रहा है कि यह बहुत बड़ी ताकत है।’’

वीडियो क्लिप में सैनन ने कहा, ‘‘मझे मालूम है, कई बार मैं महसूस करती हूं कि कैसे मैं समाज में बदलाव ला सकती हूं लेकिन हम चार करोड़ लोग मिलकर निश्चित तौर पर ऐसा कर सकते हैं।’’

फिल्म ‘ लुका छिपी’ में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी सैनन ने कहा कि वह एक गैर सरकारी संगठन में साझेदार हैं जो उन बच्चों की मदद करता है जिन्होंने इस महामारी में अपने माता या पिता या दोनों को खो दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू