लाइव न्यूज़ :

केरल मंत्रिमंडल में कृष्णनकुट्टी जद (एस) के प्रतिनिधि होंगे

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 मई केरल में जनता दल (सेक्युलर) के विधायक के कृष्णनकुट्टी पिनराई विजयन सरकार में मंत्री होंगे। यह जानकारी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ केरल विधानसभा में जद(एस) विधायक श्री के कृष्णनकुट्टी केरल सरकार के मंत्रिमंडल में जनता दल(सेक्युलर) के प्रतिनिधि होंगे।’’

उन्होंने कहा कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सरकार ने हमेशा राज्य के लोगों के कल्याण के लिए काम किया और जद(एस) का मानना है कि कृष्णनकुट्टी इसमें अपना बेहतरीन योगदान देंगे।

जद(एस) सूत्रों ने बताया कि छह अप्रैल को हुए केरल विधानसभा चुनाव में पार्टी के दो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है जिनमें चित्तूर से कृष्णनकुट्टी और तिरुवल्ला सीट से टी थॉमस शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह