लाइव न्यूज़ :

कृष्णा कल्याणी तृणमूल कांग्रेस में शामिल, दल-बदल करने वाले पांचवें भाजपा विधायक बने

By भाषा | Updated: October 27, 2021 17:42 IST

Open in App

कोलकाता, 27 अक्टूबर रायगंज के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कृष्णा कल्याणी बुधवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये।

कल्याणी इस साल के शुरू में हुए विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले पांचवे भाजपा विधायक हैं। इसे विपक्षी भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

वह तृणमूल कांग्रेस के उत्तरी दिनाजपुर जिले के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आ गये थे और उन्हें रायगंज निवार्चन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया था। पिछले कुछ समय से उनका उत्तरी दिनाजपुर जिले में पार्टी के मामलों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी से मतभेद चल रहे थे।

कल्याणी का यहां तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय में पार्टी महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी ने स्वागत किया। इस मौके पर कल्याणी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आत्मसम्मान वाला कोई भी व्यक्ति भाजपा में स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर सकता। ’’

उन्होंने कहा कि वह केंद्र की ‘जनविरोधी नीतियों’ से परेशान भी थे जिसने ईंधन के बढ़ते दामों पर रोक लगाने के लिए एक भी कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं लगातार सोच रहा था कि मैं अब भाजपा का हिस्सा नहीं रह सकता। यदि मैंने विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की कल्याणकारी नीतियों के पक्ष में नहीं बोला तो वह मेरी गलती थी जिसे मैं अब सुधारना चाहता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि कोई विधायक के तौर पर अच्छा काम करना चाहता है तो भाजपा में उसे ऐसा करने नहीं दिया जाता है।’’

कल्याणी के बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि कल्याणी को स्पष्ट करना चाहिए कि ममता बनर्जी की नीतियों को लेकर उनकी नींद अचानक कैसे खुली।

उन्होंने कहा कि अपने निजी हित की पूर्ति के लिए कल्याणी तृणमूल में शामिल हो गये और भविष्य में रायगंज के लोग उन्हें इसका करारा जवाब देंगे।

कल्याणी ने इस माह के शुरू में भाजपा छोड़ दी थी लेकिन उन्होंने भाजपा विधायक के रूप में इस्तीफा नहीं दिया। उनसे पहले, भाजपा के कृष्णनगर उत्तर सीट से विधायक मुकुल राय, बिष्णुपुर सीट से विधायक तन्मय घोष, बगदाह सीट से विधायक विश्वजीत दास, कालियागंज सीट से विधायक सौमेन राय तृणमूल में शामिल हो चुके हैं। आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद बाबुल सुप्रियो भी तृणमूल कांग्रेस में आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल