लाइव न्यूज़ :

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मामले में दायर वाद को स्वीकार करने पर फैसला सुरक्षित

By भाषा | Updated: February 5, 2021 02:01 IST

Open in App

मथुरा, चार फरवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की अदालत ने शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने एवं कटरा केशव देव मंदिर के आसपास की 13.37 एकड़ की जमीन पर मालिकाना हक के लिए दायर नए दीवानी मामले को स्वीकार करने पर बृहस्पतिवार को फैसला सुरक्षित रख लिया।

अदालत द्वारा छह फरवरी को फैसला सुनाए जाने की संभावना है।

पवन कुमार शास्त्री उर्फ पवन कुमार गोस्वामी ने स्वयं को कटरा केशवदेव विराजमान का प्रतिनिधि बताते हुए दो फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सम्पूर्ण 13.37 एकड़ भूमि पर दावा जताते हुए उक्त भूमि दिलाने तथा शाही ईदगाह को मौजूदा स्थल से हटाने का अनुरोध किया था।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि ठा. केशवदेव महाराज विराजमान मंदिर कटरा केशवदेव द्वारा सेवायत पवन कुमार शास्त्री के माध्यम से सिविल जज (प्रवर वर्ग) की अदालत में वाद दाखिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह चौथा दावा है, इसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ जमीन का मालिकाना हक मांगा गया है।

बृहस्पतिवार को इस मामले को स्वीकार करने अथवा नहीं करने को लेकर अदालत में बहस होनी थी, लेकिन न्यायाधिकारी छाया शर्मा के अवकाश पर होने के कारण इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवकांत शुक्ला की अदालत में की गई।

इसमें वादी पवन कुमार के अधिवक्ता आरएस भारद्वाज ने अपने मुवक्किल की ओर से दावा पेश किया। अदालत ने इस मामले में वाद स्वीकार करने अथवा नहीं करने पर फैसला देने के लिए छह फरवरी की तारीख तय की है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व इस प्रकृति के तीन अन्य मामले पेश किए जा चुके हैं, जिनमें से केवल एक वाद ही स्वीकार किया गया है जिसे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से दाखिल किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित