लाइव न्यूज़ :

केपीसीसी प्रमुख शिवकुमार ने एमएलसी इब्राहिम से मिलकर उनसे पार्टी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:05 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 दिसंबर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने वरिष्ठ नेता और एमएलसी सी एम इब्राहिम से मुलाकात की और उनसे पार्टी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया। जद(एस) उन्हें वापस पार्टी में लाने का प्रयास कर रहा है। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात इब्राहिम के आवास पर जाकर केपीसीसी अध्यक्ष ने उन्हें कांग्रेस नहीं छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की।

ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने पार्टी के भीतर के घटनाक्रमों और राज्य की राजनीतिक घटनाओं पर चर्चा की।

जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने 7 दिसंबर को इब्राहिम से मुलाकात की थी और उन्हें पार्टी में लौटने के लिए आमंत्रित किया था।

इसके बाद इब्राहिम ने कहा था कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया है और अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से मिलने के बाद ही वह किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के करीबी सहयोगी रहे इब्राहिम 2008 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

उन्हें सिद्धरमैया के करीबी विश्वासपात्रों में से एक के रूप में देखा जाता रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इब्राहिम पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

साल 2004 के लोकसभा चुनाव के बाद इब्राहिम ने जद (एस) छोड़ दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे