लाइव न्यूज़ :

कोझिकोड विमान हादसा: जांच रिपोर्ट की सिफारिशों पर चर्चा के लिये उच्च स्तरीय समिति की बैठक

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर कोझिकोड हवाई अड्डे पर पिछले साल हुए विमान हादसे पर विस्तृत जांच रिपोर्ट में की गई सिफारिशों के कार्यान्वयन की देखरेख करने वाली एक उच्चस्तरीय समिति ने शुक्रवार को अपनी पहली बैठक की।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, नौ सदस्यीय समिति को संचालन की सुरक्षा के लिए कोई और सिफारिश करने के वास्ते मेंगलुरु हवाई दुर्घटना जांच के बाद की गई सिफारिशों के कार्यान्वयन की स्थिति भी देखने को कहा गया है।

नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला की अध्यक्षता में समिति का गठन इस महीने की शुरुआत में कोझिकोड दुर्घटना पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद किया गया था।

एक सूत्र ने कहा कि समिति की पहली बैठक शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुई।

बैठक के बारे में विशेष विवरण तत्काल पता नहीं चल सका है। समिति की अगली बैठक अक्टूबर की शुरुआत में होने की संभावना है। कोझिकोड दुर्घटना जांच रिपोर्ट में एएआईबी द्वारा कम से कम 43 सुरक्षा सिफारिशें की गई थीं। यह रिपोर्ट 11 सितंबर को सार्वजनिक की गईं।

एएआईबी की रिपोर्ट के अनुसार, सात अगस्त, 2020 को कोझिकोड हवाई अड्डे पर दुर्घटना, 22 मई, 2010 को मेंगलुरु दुर्घटना की तरह ही हुई थी। मेंगलुरु दुर्घटना में कुल 158 लोगों की जान गई थी।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से कोझिकोड आ रही उड़ान दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो पायलटों समेत 21 यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

समिति विमान दुर्घटना की जांच रिपोर्ट में की गई सिफारिशों की जांच कर रही है और “कार्यान्वयन और कार्य योजना” पर फैसला करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं