लाइव न्यूज़ :

कोझिकोड विमान दुर्घटना: घायल हुए 92 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

By भाषा | Updated: August 13, 2020 16:47 IST

कोझिकोड विमान दुर्घटना में घायल हुए 92 यात्री पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। एअर इंडिया का एक विमान हवाई पट्टी पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि कोझिकोड विमान दुर्घटना में घायल हुए 92 यात्री पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। एअर इंडिया का एक विमान हवाई पट्टी पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

नई दिल्ली: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोझिकोड विमान दुर्घटना में घायल हुए 92 यात्री पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कोझिकोड हवाई अड्डे पर सात अगस्त की रात को भारी बारिश होने के कारण एअर इंडिया का एक विमान हवाई पट्टी पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

विमान में 190 लोग सवार थे जिसमें उड़ान दल के छह सदस्य भी शामिल थे। विमान 35 फुट गहरी खाई में गिर कर टुकड़े-टुकड़े हो गया था और इस दुर्घटना में दोनों पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा था 149 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, 23 ठीक हो चुके हैं और तीन की हालत नाजुक है।

विमानन कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा कि दुर्घटना में घायल यात्रियों का कोझिकोड के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। एयरलाइन ने कहा, “अभी तक 92 यात्रियों को पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।” एयरलाइन ने रविवार को कहा था कि विमान दुर्घटना में मारे गए 16 यात्रियों के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। 

टॅग्स :एयर इंडियाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह