लाइव न्यूज़ :

कोझिकोड दुर्घटना: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सभी घायलों, मृतकों के परिजन को अंतिम मुआवजे की पेशकश की

By भाषा | Updated: August 8, 2021 12:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि उसने पिछले साल केरल के कोझिकोड जिले में विमान दुर्घटना में घायल हुए सभी 165 यात्रियों को और दुर्घटना में मारे गए 19 यात्रियों के परिजनों को अंतिम मुआवजे की पेशकश की है।

एयरलाइन के अनुसार 165 घायल हुए यात्रियों में से 80 यात्रियों ने छह अगस्त तक प्रस्ताव स्वीकार कर लिए हैं। एयरलाइन को शेष 85 यात्रियों और 19 मृतकों के परिजनों से प्रस्तावों की स्वीकृति का इंतजार है। एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें प्रस्तावों पर घायल हुए यात्रियों या मृतकों के परिजनों की ओर से कोई अस्वीकृति नहीं मिली है। साथ ही प्रस्तावों पर भी कोई कानूनी मामला दर्ज नहीं किया गया है।’’

दुबई से आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान छह सदस्यीय चालक दल सहित 190 लोगों के साथ सात अगस्त, 2020 को भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हवाई पट्टी से आगे निकल गई। विमान 35 फुट नीचे घाटी में गिर गया और दो हिस्सों में बंट गया था, जिससे 19 यात्रियों और दो पायलटों की मौत हो गई। हादसे में 165 यात्री और चालक दल के चार सदस्य घायल हो गए। प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन ने सितंबर 2020 तक घायल हुए व्यक्तियों और मृतकों के परिजनों को अंतरिम मुआवजे का भुगतान किया।

इसमें12 वर्ष से अधिक आयु के यात्री के परिजन को 10 लाख रुपए, 12 वर्ष से कम आयु के यात्री के परिजनों को पांच लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल यात्री को दो लाख रुपए और घायल यात्री को 50,000 रुपये का अंतरिम मुआवजा दिया गया।

विमान दुर्घटना के पांच दिन बाद विमान दुर्घटना जांच बोर्ड (एएआईबी) ने दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति ने अब तक अपनी रिपोर्ट जमा नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह