लाइव न्यूज़ :

‘कूझंगल’ ऑस्कर के लिए सबसे सही पसंद थी, जूरी के फैसले का सम्मान करता हूं: शूजीत सरकार

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर ‘सरदार उधम’ को ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि में शामिल नहीं होने को लेकर उभरे विवाद पर शनिवार को निर्देशक शूजित सरकार ने कहा कि तमिल फिल्म ‘कूझंगल’ (पेबल्स) ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए सबसे सही पसंद थी।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के 15 जूरी सदस्यों में से एक बंगाली संगीत निर्देशक इंद्रदीप दासगुप्ता द्वारा एक समाचारपत्र को दिए बयान के बाद कुछ सोशल मीडिया मंचों पर ऑस्कर प्रविष्टि को लेकर बहस शुरू हो गई थी। दासगुप्ता ने कहा था कि सरकार की फिल्म सरदार उधम सिंह प्रविष्टि में इसलिए शामिल नहीं हो पाई क्योंकि यह फिल्म अंग्रेजों के खिलाफ नफरत को दिखाती है।

सरकार ने इस विवाद को खत्म करने का प्रयास करते हुए कहा, ‘‘ मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि ‘पेबल्स’ बिल्कुल सही पसंद है क्योंकि मैंने अभी यह फिल्म देखी है। और मैं मानता हूं कि इस जूरी की अध्यक्षता करनेवाले शाजी एन करुन कम से कम हमारे जैसे फिल्मनिर्माताओं के लिए सम्मानजनक हस्ती हैं और हम उनकी तरफ देखते हैं। मुझे पता है कि वह जो भी करेंगे वह बिल्कुल सही होगा।’’

सरकार ने कहा कि वह किसी फिल्म के ऑस्कर जीतने का दावा तो नहीं कर सकते लेकिन वह ऐसा महसूस करते हैं कि ‘पेबल्स’ नामित हो सकती है और जीत भी सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ एक फिल्मनिर्माता के तौर पर मैं हमेशा जूरी के फैसले का आदर करता हूं और इसे मानता हूं।’’ फिल्मनिर्माता विनोथराज पीएस द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पेबल्स’ 94 अकेडमी अवॉर्ड्स में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे