लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के टीका केंद्रों पर कोविशील्ड को 31 जुलाई तक दूसरी खुराक के लिए सुरक्षित रखा जाएगा

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई कोविड टीकों की सीमित आपूर्ति के कारण, दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने सभी टीकाकरण केंद्रों पर 31 जुलाई तक केवल उन लाभार्थियों के लिए कोविशील्ड टीके सुरक्षित रखने का आदेश जारी किया, जिन्हें दूसरी खुराक दी जानी है।

परिवार कल्याण निदेशालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि सभी स्लॉट जो ऑनलाइन बुक किए गए हों या जाकर हासिल किए गए हों, आरक्षित रखे जाएंगे।

आदेश में कहा गया, “18 साल से 44 साल की आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण एक मई, 2021 से शुरू हुआ था और कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए 84 दिन का अंतराल पूरा होने के साथ ही, इनमें से कई लोग आने वाले हफ्तों में दूसरी खुराक के लिए पात्र हो गए होंगे।”

टीके की सीमित आपूर्ति को देखते हुए, कोविशील्ड टीका देने वाले सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्र में आयोजित होने वाले सत्रों में ऑनलाइन बुकिंग और वहां पहुंच कर टीकाकरण कराने वाले, दोनों के लिए सभी स्लॉट कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए तत्काल प्रभाव से 31 जुलाई तक आरक्षित किए जाते हैं।”

कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों टीके दिल्ली सरकार द्वारा संचालित कोविड टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) पर लगाए जा रहे हैं।

शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी टीकाकरण बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में 21 जुलाई तक करीब कोविड टीके की करीब 95 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि दिल्ली के पास मंगलवार को 71,000 से अधिक खुराक देने के बाद बुधवार सुबह टीके की खुराक का एक दिन से भी कम का स्टॉक बचा है।

राष्ट्रीय राजधानी को मंगलवार को कोविशील्ड की 85,810 खुराकें मिली जिसके बाद उपलब्ध खुराकों की संख्या 1,08,300 हो गई।

वहीं उपलब्ध कोवैक्सीन टीके की खुराकें 1,84,390 है। कोवैक्सीन भंडार का केवल 20 प्रतिशत पहली खुराक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसका भंडार सीमित है और इसकी आपूर्ति नियमित नहीं है।

मंगलवार को कुल 71,997 लाभार्थियों को टीका लगाया गया जिनमें 29,857 लोग वे थे जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह