लाइव न्यूज़ :

कोविंद हिमाचल प्रदेश विस के विशेष सत्र को करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:08 IST

Open in App

शिमला, 14 सितंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने यह जानकारी दी।

परमार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि वह हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा दिए जाने की स्वर्ण जयंती के मौके पर सुबह 11 बजे विधानसभा को संबोधित करेंगे।

कोविंद राज्य विधानसभा को संबोधित करने वाले तीसरे राष्ट्रपति होंगे। तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी क्रमश: 2003 तथा 2013 में राज्य विधानसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि मौजूदा विधायकों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धुमल समेत पूर्व मुख्यमंत्री समेत सभी पूर्व विधायकों को विशेष सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है। राज्य के पांच सांसद और सात पूर्व सांसद भी इसमें भाग लेंगे।

परमार ने बताया कि राष्ट्रपति के करीबी संपर्क में आने वाले लोगों को कोविड-19 से संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट देनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता