लाइव न्यूज़ :

कोविंद ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए, योगी ने दी विकास परियोजनाओं की जानकारी

By भाषा | Updated: March 13, 2021 22:14 IST

Open in App

वाराणसी, 13 मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को वाराणसी में सपरिवार गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

गंगा की दैनिक आरती में नौ अर्चकों सहित रिद्धि सिद्धि के रूप में अठारह कन्याओं ने आरती सम्पन्न करायी।

राष्ट्रपति कोविंद को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने स्मृतिचिन्ह भेंट किया। इस दौरान आदित्यनाथ ने वाराणसी में चल रही विकास परियोजनाओं एवं गंगा सफाई अभियान आदि के संबंध में राष्ट्रपति को विस्तार से अवगत कराया।

इसके पहले कोविंद ने सपरिवार काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इस दौरान भी आदित्यनाथ और राज्यपाल पटेल उनके साथ मौजूद रहे।

काशी विश्वनाथ के प्रधान अर्चक श्रीकांत मिश्रा ने राष्ट्रपति से शिवलिंग का अभिषेक एवं आरती करवाई। इसके बाद आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को अंग वस्त्र, रुद्राक्ष की माला के साथ ही पीतल का शंख भेंट किया, वहीं देश की प्रथम महिला सविता कोविंद को अंग वस्त्र, माला और दुपट्टा भेंट किया गया। राज्यपाल ने भी प्रथम महिला को सम्मानित किया।

दर्शन के बाद कोविंद ने काशी विश्वनाथ धाम के निर्माणाधीन भवनों को भी देखा। इसमें उन्होंने चुनार के लाल बलुआ पत्थर से बन रहे मंदिर परिसर की नक्काशी को देखा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के बारे में राष्ट्रपति को विस्तार से जानकारी दी और बताया कि भविष्य में काशी आने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान करके सीधे मंदिर में दर्शन करने पहुंच सकेंगे।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने भी राष्ट्रपति को इस परियोजना की विस्तार से जानकारी दी।

कोविंद शनिवार को रात्रि विश्राम बरेका में करेंगे।

राष्ट्रपति अपने तीन दिन के दौरे के दूसरे दिन रविवार को सोनभद्र में कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मिर्जापुर में विंध्यवासिनी के दर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरन बनाने में फेल टेस्ट-वनडे कप्तान गिल?, टी20 विश्व कप से बाहर, क्या बोले सूर्यकुमार और अजित

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad Announcement: इशान किशन की कहानी?, SMAT में 517 रन और टी20 विश्व कप में ऐसी एंट्री, पिता प्रणव पांडेय क्या बोले?

बॉलीवुड चुस्की500 करोड़ क्लब में एंट्री! ‘धुरंधर’ बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

क्रिकेटAustralia vs England, 3rd Test: संकट में इंग्लैंड, 228 रन पीछे और हाथ में केवल 4 विकेट?, 5वें दिन हारेंगे, एडिलेड में एशेज पर कब्जा रखेगा ऑस्ट्रेलिया?

क्रिकेटNew Zealand vs West Indies, 3rd Test: 194 रन पीछे वेस्टइंडीज, 4 विकेट शेष, कैवेम हॉज ने 109 की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतSIR 2026 Voter List: एड्रेस बदलने की वजह से नहीं भर पा रहे SIR फॉर्म? इन डॉक्यूमेंट्स से बन जाएगा काम

भारतभाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से रचाई शादी, देवास के आर्य समाज मंदिर से वायरल हुई तस्वीरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी