लाइव न्यूज़ :

कोविंद ने हवाई मार्ग की बजाय सड़क मार्ग का किया इस्तेमाल

By भाषा | Updated: August 6, 2021 16:50 IST

Open in App

उदगमंडलम, छह अगस्त यहां के तीन दिवसीय दौरे पर आये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को खराब मौसम के चलते शुक्रवार को कोयंबटूर के पास स्थित सुलूर वायुसेना स्टेशन पहुंचने के लिए हवाई मार्ग के बजाय सड़क मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ा।

कोविंद चेन्नई में तमिलनाडु विधानसभा के शताब्दी समारोह में भाग लेने के बाद 3 अगस्त को यहां पहुंचे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने नीलगिरि जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और उन्हें शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे सुलूर के लिए रवाना होना था। हालांकि, बारिश होने के कारण वे हेलीकॉप्टर में नहीं गए। वह और उनकी पत्नी सविता आनंद ने कार से सफर किया।

रवाना होने से पहले दोनों ने यहां बॉटनिकल गार्डन में एक पौधा लगाया। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी इस मौके पर मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति अपराह्न करीब ढाई बजे सुलूर पहुंचे और फिर एक विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों