लाइव न्यूज़ :

कोविंद ने दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्यों के वास्ते राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये

By भाषा | Updated: December 3, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों और राज्य या जिलों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और दिव्यांगों के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये।

ये पुरस्कार ‘अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ ​​मनाने के लिए आयोजित एक समारोह में प्रदान किए गए।

समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले भी मौजूद थे।

कुमार ने कहा कि दिव्यांगजन मूल्यवान मानव संसाधन हैं और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय विकास एजेंडा में दिव्यांगों के मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि उनका आदर्श वाक्य ‘समावेशी विकास, सभी का विकास और सभी का विश्वास’ है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांगों को सार्वभौमिक पहुंच प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा 3 नवंबर, 2015 को सुगम्य भारत अभियान शुरू किया गया था ताकि वे सम्मान के साथ एक सार्थक जीवन जी सकें।

इस अभियान के तहत सार्वजनिक भवनों, परिवहन प्रणालियों और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को शामिल किया गया है।

लोगों द्वारा पहुंच से संबंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विभाग ने उन समस्याओं को यथासंभव त्वरित और व्यवस्थित तरीके से दूर करने के लिए एक मोबाइल ऐप विकसित किया है।

2020 के लिए दिव्यांग सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी या स्व-नियोजित दिव्यांग व्यक्ति, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता और प्लेसमेंट अधिकारी और/ या एजेंसियां जैसी श्रेणियों के तहत दिए गए।

दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति और संस्थान, प्रेरणास्रोत; बेस्ट एप्लाइड रिसर्च आर इनोवेशन आर प्रोडक्ट, जिसका उद्देश्य दिव्यांगों और अन्य लोगों के जीवन में सुधार लाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?