कोविंद ने अंतरिक्ष वैज्ञानिक रोड्डम नरसिम्हा के निधन पर जताया शोक

By भाषा | Updated: December 15, 2020 12:53 IST2020-12-15T12:53:10+5:302020-12-15T12:53:10+5:30

Kovind mourns the death of space scientist Rodham Narasimha | कोविंद ने अंतरिक्ष वैज्ञानिक रोड्डम नरसिम्हा के निधन पर जताया शोक

कोविंद ने अंतरिक्ष वैज्ञानिक रोड्डम नरसिम्हा के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 15 दिसम्बर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रख्यात एयरोस्पेस वैज्ञानिक तथा पद्म विभूषण से सम्मानित रोड्डम नरसिम्हा के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त करते हुए इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया।

नरसिम्हा का सोमवार को बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। मस्तिष्क में रक्तस्राव के बाद आठ दिसम्बर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रख्यात एयरोस्पेस वैज्ञानिक श्री रोड्डम नरसिम्हा का निधन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। वह तरल गतिकी में प्राधिकार थे और उन्हें पद्म विभूषण सहित कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके परिवार और सहयोगियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovind mourns the death of space scientist Rodham Narasimha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे