लाइव न्यूज़ :

कोविंद गंगा आरती में शामिल हुए, काशी विश्वनाथ के दर्शन किए

By भाषा | Updated: March 13, 2021 21:01 IST

Open in App

वाराणसी, 13 मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को वाराणसी में सपरिवार गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

गंगा की दैनिक आरती में नौ अर्चकों सहित रिद्धि सिद्धि के रूप में अठारह कन्याओं ने आरती सम्पन्न करायी।

राष्ट्रपति कोविंद को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने स्मृतिचिन्ह भेंट किया। इस दौरान आदित्यनाथ ने वाराणसी में चल रही विकास परियोजनाओं एवं गंगा सफाई अभियान आदि के संबंध में राष्ट्रपति को विस्तार से अवगत कराया।

इसके पहले कोविंद ने सपरिवार काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इस दौरान भी आदित्यनाथ और राज्यपाल पटेल उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने विश्वनाथ गलियारे का भी निरीक्षण किया।

कोविंद शनिवार को रात्रि विश्राम बरेका में करेंगे।

राष्ट्रपति अपने तीन दिन के दौरे के दूसरे दिन रविवार को सोनभद्र में कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मिर्जापुर में विंध्यवासिनी के दर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे