लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड की स्थिति नियंत्रण में: पटनायक

By भाषा | Updated: May 19, 2021 00:22 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 मई ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को दावा किया कि टीकाकरण पर जोर देने से और समय पर लॉकडाउन के लगाने से राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है।

इस घातक वायरस के खिलाफ लड़ाई में, प्रशासन ने एक दिन में नमूनों की जांच करने की क्षमता को 70,000 तक बढ़ाने और गंभीर रोगियों के इलाज के लिए और 368 आईसीयू बिस्तर बढ़ाने का फैसला किया।

पटनायक ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए यह बयान दिया। राज्य में महामारी की दूसरी लहर के दौरान स्थिति गंभीर हो गई थी।

उन्होंने कहा, “ कोविड-19 की स्थिति पर अंकुश लगाने के लिए टीकाकरण प्रमुख रणनीति होनी चाहिए।”

ओडिशा में मंगलवार को कुल 1,15,997 लोगों ने टीका लगवाया। राज्य में अबतक 67,35,640 लोग टीका लगवा चुके हैं।

पटनायक ने यह भी घोषणा की कि राज्य में अब प्लाज्मा थेरेपी नहीं दी जाएगी यानी कोरोना वायरस की वजह से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को प्लाज्मा नहीं चढ़ाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे