लाइव न्यूज़ :

कोविड पीड़ित हरीश रावत को दिल्ली के एम्स पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:28 IST

Open in App

देहरादून, 25 मार्च कोरोना वायरस संक्रमित कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बृहस्पतिवार को तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के एम्स पहुंचाया गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर उन्होंने अधिकारियों को हरीश रावत को एयर एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचाया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए रावत ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के स्थानिक आयुक्त को एम्स प्रबंधन और चिकित्सकों से समन्वय कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत, उनकी पत्नी और पुत्री समेत परिवार के चार सदस्यों की बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में सभी के कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह स्वयं भी महामारी से ग्रस्त हैं और फिलहाल पृथक-वास में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल