लाइव न्यूज़ :

भारत में 41 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीके लगाये गए: सरकार

By भाषा | Updated: February 2, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 का टीका लेने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 41 लाख से अधिक हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम 7 बजे तक 76,516 सत्रों के जरिये कुल 41,20,741 लाभार्थियों को टीके लगाये गए हैं। आज शाम 7 बजे तक 3,785 सत्र आयोजित किए गए।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, दो राज्यों गुजरात और पश्चिम बंगाल ने मंगलवार को अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों के टीकाकरण की शुरुआत की और शाम 7 बजे तक 19,902 कर्मियों को टीके लगाये गए।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर मंगलवार शाम 7 बजे तक 1,70,585 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।’’ उसने कहा कि अंतिम रिपोर्ट मंगलवार देर रात तैयार की जाएगी।

उसने कहा, ‘‘देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक अठारहवें दिन संचालित किया गया।’’

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के अठारहवें दिन शाम 7 बजे तक टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के 106 मामले सामने आये।

मंत्रालय ने आगे कहा कि मंगलवार को तीसरे दिन देशव्यापी राष्ट्रीय पोलियो प्रतिरक्षण अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में मंगलवार तक पांच साल से कम उम्र के कुल 11.04 करोड़ बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 30 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर 2021 के लिए राष्ट्रीय पोलियो प्रतिरक्षण दिवस की शुरुआत की थी।

एनआईडी पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी को देश के सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र