लाइव न्यूज़ :

गाज़ियाबाद में कोविड टीके की पहली खेप पहुंची

By भाषा | Updated: January 16, 2021 00:25 IST

Open in App

गाजियाबाद, 15 जनवरी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कोरोना वायरस टीके की पहली खेप पहुंच गई है। इस खेप में टीके की 2,710 शीशियां शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि टीके की खेप को एकीकृत रोग निगरानी परियोजना इमारत में फ्रीज़र के कम तापमान में रखा गया है।

टीके की हर शीशी में 10 लोगों के लिए खुराक हैं।

यह टीका चार केंद्रों-- संतोष मेडिकल कॉलेज, जिला महिला अस्पताल, कौशांबी में यशोदा अस्पताल और डासना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा।

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शनिवार को 400 लोगों को टीका लगाया जाएगा।

पांडेय ने बताया कि पहले चरण में ऑक्सफोर्ड का कोवीशील्ड टीका लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं