लाइव न्यूज़ :

भारत में 20.54 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीके की खुराक लगाई गयीं

By भाषा | Updated: May 27, 2021 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीकों की लगाई गयीं खुराकों की कुल संख्या 20.54 करोड़ को पार कर गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को 18 से 44 साल की आयु के 11,76,300 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली। कुल मिलाकर इस आयुवर्ग में टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 1,51,52,040 लोग पहली खुराक लगवा चुके हैं।

मंत्रालय के अनुसार बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 18-44 साल के आयुवर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गयी।

शाम सात बजे की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल 20,54,51,902 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

इनमें 98,27,025 स्वास्थ्य कर्मी और 1,53,39,068 अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है, 67,47,730 स्वास्थ्य कर्मी और 84,19,860 अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मी ऐसे हैं जिन्होंने दोनों खुराक ले ली हैं। 18-44 साल आयुवर्ग के 1,51,52,040 लोग पहली खुराक लगवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू