लाइव न्यूज़ :

कोविड टीका: पंजाब ने 18-44 साल के समूह की प्राथमिकता सूची का किया विस्तार

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 मई कोरोना वायरस टीके की कमी के बीच पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को 18-44 साल के उम्रवर्ग की टीकाकरण प्राथमिकता सूची का विस्तार किया।

एक सरकारी बयान के अनुसार यह एक जून से प्रभावी होगा।

नयी प्राथमिकता सूची में आतिथ्य क्षेत्र के लोग, दुकानदार एवं उनके कर्मी, औद्योगिक कर्मी, रेहड़ी-पटरी पर चीजें बेचने वाले, घरों तक सामान पहुंचाने वाले, कैब चालक, संचालक, स्थानीय निकायों के सदस्य शामिल हैं।

यहां कोरोना वायरस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि अबतक निर्माण श्रमिकों, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के परिवारों की वर्तमान टीकाकरण प्राथमिक सूची के 4.3 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि विस्तारित प्राथमिक सूची में दुकानदारों और उनके कर्मियों के अलावा औद्योगिक श्रमिक, होटलों, रेस्तराओं, शादीघरों के कर्मी और खान-पान संचालक (ठेकेदार) शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि एक जून से बस चालकों, संचालकों, ऑटो/कैब चालकों, महापौरों, पार्षदों, सरपंचों, और पंचों को भी टीकाकरण में शामिल किया जाएगा।

बैठक में भाग लेने वालों के अनुसार फिलहाल जहां तक टीकों के भंडार की बात है तो पंजाब के पास 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविडशील्ड की बस 36000 और कोवैक्सीन की 50000 खुराक हैं और ये एक दिन ही चलेंगी।

एक बयान के अनुसार 18-44 साल के उम्रवर्ग के लिए राज्य को उसके द्वारा आर्डर किये गये टीके की 30 लाख खुराक में से 4,29,780 मिली है और उसे कोवैक्सीन की खुराक नहीं मिली है जबकि वह 1,14,190 खुराक के लिए अग्रिम भुगतान भी कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए