लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाकरण कार्यक्रम : एक लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:56 IST

Open in App

लखनऊ, 22 जनवरी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार को हुए कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान एक लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1,537 सत्रों में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 1,55,310 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 1,00,946 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में 99,094 स्वास्थ्य कर्मियों को 'कोविशील्ड' टीके लगाए गए, जबकि आगरा, अंबेडकर नगर, बदायूं, लखनऊ, फिरोजाबाद, बहराइच और झांसी में कुल 1,592 स्वास्थ्य कर्मियों को 'कोवैक्सीन' टीके की खुराक दी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगने के बाद मामूली दर्द और चक्कर की शिकायत की लेकिन किसी भी जगह पर कोई विशेष प्रतिकूल प्रभाव की शिकायत सामने नहीं आई। टीका लगवाने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती और बलरामपुर में टीकाकरण का प्रतिशत लगभग 95 रहा, जबकि इटावा, शाहजहांपुर, चंदौली, फिरोजाबाद, रामपुर, अमरोहा, बांदा और गौतम बुद्ध नगर में टीकाकरण का प्रतिशत 50 से कम रहा।

प्रवक्ता ने बताया कि टीकाकरण के अगले सत्र आगामी 28 जनवरी को राज्य के सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे। आज जिन लोगों को टीका लगाया गया है उन्हें दूसरी खुराक 19 फरवरी को दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग