लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में 18-44 वर्ष आयुवर्ग का कोविड टीकाकरण शुरू

By भाषा | Updated: May 10, 2021 14:39 IST

Open in App

देहरादून, 10 मई मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को उत्तराखंड में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान आरंभ किया।

राजधानी देहरादून में हरिद्वार बायपास मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग न्यास में टीकाकरण की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां इस टीके को निशुल्क लगाने की घोषणा की गयी। उन्होंने कहा, ‘'आज से यहां इस टीकाकरण अभियान की विधिवत शुरुआत हो गई है।’'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान का तीसरा दौर शुरू हो गया है जिसके तहत 18—44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण होना है। उन्होंने कहा कि इस आयुवर्ग में प्रदेश के 50 लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जाएगा।

रावत ने कहा कि उत्तराखंड में सबसे पहले 18 से 44 वर्ष के लोगों के मुफ़्त टीकाकरण की घोषणा की गई और राज्य सरकार इस पर 400 करोड़ रूपये का खर्च वहन करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य कोविड टीकाकरण अभियान को न्याय पंचायत स्तर तक ले जाना है और इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर भी कैंप लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को टीकाकरण हेतु बनाए गए सभी बूथों पर बुजुर्गों, दिव्यांगों हेतु अलग से व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो ।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से अपील की कि टीकाकरण के बाद भी वे मास्क पहनें, हाथों को धोएं और कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने को भी कहा ।

इस बीच, देहरादून में बनाए गए कई बूथों जैसे प्रेमनगर में अभियान की शुरूआत में ही अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं जहां लोगों को कतारों में अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ा जिससे इन जगहों पर भीड़ इकट्ठी हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू