लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए लगातार चौथे दिन बंद रहे कोविड टीकाकरण केन्द्र

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 मई राष्ट्रीय राजधानी में कोविड रोधी टीके की कमी का उल्लेख करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में 26 मई को करीब 34 हजार लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी गयीं जिसमें से अधिकतर टीके निजी अस्पतालों में लगाए गए।

आप नेता ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 24.32 लाख लोग टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके हैं जोकि इस आयु वर्ग की कुल आबादी का 42 प्रतिशत है।

आतिशी ने कहा, ‘‘ यह लगातार चौथा दिन है जब 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण की सुविधा निलंबित रही है। ’’

यह गंभीर चिंता का विषय है। टीका निर्माता कंपनियों से दिल्ली को अब तक टीके और खुराकें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। टीका निर्माता कंपनियों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह केन्द्र सरकार की ओर से तय किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ही टीके की आपूर्ति कर रहीं हैं।

आतिशी ने कहा, ‘‘ दिल्ली में 26 मई को 34,147 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। इनमें से अधिकतर टीके निजी अस्पतालों में लगाए गए।’’

आप नेता ने केन्द्र सरकार से तत्काल दवा कंपनी मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन और फाइजर के टीके को भारत में इस्तेमाल की अनुमति देने की अपील भी की।

दिल्ली में अब तक कोविड रोधी टीके की 52.25 लाख खुराक दी जा चुकी हैं, इसमें 11.79 लाख लोग ऐसे हैं जोकि टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया