लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मृतकों के अंतिम संस्कार में मदद कर रहे पुलिसकर्मी ने कहा-मुश्किल में मदद करना मेरा कर्तव्य

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राकेश चौधरी लोधी शवदाह गृह में कोविड-19 मृतकों के परिजनों का न केवल ढांढस बंधाते हैं, बल्कि अंतिम संस्कार में उनकी मदद भी करते हैं।

वह इस संकट के काल में लोगों की सहायता को अपना कर्तव्य करार देते हैं।

चौधरी बुधवार को भी लोधी शवदाह गृह में लाए गए कोविड मरीज के शव के अंतिम संस्कार के लिए शोकाकुल परिजन की सहायता करते नजर आए।

चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' हम यहां रोजाना करीब 20-30 कोविड-19 मृतकों के अंतिम संस्कार करने में सहायता करते हैं।''

चौधरी मृतकों के परिजन को बताते हैं कि वे कहां से अंतिम संस्कार का सामान ले सकते हैं, उन्हें सांत्वना देते हैं और कभी-कभी जब शोकाकुल परिजन चिता तैयार करने में खुद को समर्थ नहीं पाते तो वह उनकी मदद करते हैं।

उन्होंने बताया, '' कई बार ऐसा होता है कि शव के साथ केवल एक ही व्यक्ति होता है जबकि कई मामलों में साथ लाए लोग शव को छूना नहीं चाहते। ऐसी सूरत में हम शव को चिता पर रखवाने और अंतिम संस्कार में परिजन की सहायता करते हैं।''

एएसआई चौधरी ने कहा कि पिछले एक महीने में वह 1300-1400 शवों के अंतिम संस्कार में सहायता कर चुके हैं, जिनमें से कई कोविड-19 मरीजों के शव थे।

तीन बच्चों के पिता 56 वर्षीय चौधरी को 13 अप्रैल को लोधी शवदाह गृह में तैनात किया गया था। इसी दौरान, शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही थी और श्मशानों में अंतिम सस्कार तक के लिए दिक्कतें आ रही थीं।

चौधरी 1986 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के बागपत में रहता है जबकि वह निजामुद्दीन पुलिस थाने की बैरक में रहते हैं और रोजाना सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक ड्यूटी देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे