लाइव न्यूज़ :

देश के 11 हवाई अड्डों पर 1502 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड जांच, कोई संक्रमित नहीं

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण द्वारा संचालित देश के 11 हवाई अड्डों पर बुधवार को 1502 यात्रियों की कोविड जांच की गयी, और उनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है । एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

एएआई ने ट्वीट किया, ‘‘एएआई के 11 हवाई अड्डों पर बुधवार को 64 अंतरराष्ट्रीय विमानों का आगमन हुआ । इनमें से सात विमान जोखिम वाले देशों से आये, जबकि 57 विमान गैर जोखिम वाले देशों से आये थे ।’’

इसने बताया कि हवाई अड्डों पर कुल 1502 यात्रियों की कोविड जांच की गयी ।

एएआई ने कहा, ‘‘इनमें से 311 यात्रियों की त्वरित आरटी-पीसीआर जांच की गयी जबकि शेष 1,191 यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की गयी और इनमें से कोई संक्रमित नहीं पाया गया।’’

गौरतलब है कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे कुछ बड़े हवाई अड्डों का संचालन भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण नहीं करता है बल्कि इनका संचालन निजी कंपनियों द्वारा होता है।

नागरिक विमानन मंत्रालय के अधीन आने वाला भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) देशभर में 100 से अधिक हवाई अड्डों का संचालन करता है ।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 30 नवंबर को जारी अपडेट के अनुसार जोखिम वाले देशों की सूची में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन एवं मॉरीशस शामिल है । इस सूची में जो अन्य देश हैं उनमें न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांग कांग और इजराइल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों