लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड स्थिति, विशेषज्ञों की राय पर चार या पांच जून को लॉकडाउन पर फैसला होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: May 31, 2021 17:29 IST

Open in App

बेंगलुरु, 31 मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि राज्य में लागू लॉकडाउन के संबंध में अगला फैसला कोविड-19 स्थिति पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद चार या पांच जून को किये जाने की संभावना है।

येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं उनसे (विशेषज्ञों के साथ) चर्चा करुंगा और यह भी देख रहा हूं कि कोविड स्थिति में कैसे सुधार हो रहा है, इसके बाद हम फैसला करेंगे।’’

इससे पूर्व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा था कि वैज्ञानिक आधार पर लॉकडाउन का फैसला करना होगा क्योंकि इसका लक्ष्य लोगों की जान बचाना है और मुख्यमंत्री विशेषज्ञों से मिली रिपोर्ट की समीक्षा करने और मंत्रिमंडल सहयोगियों से चर्चा के बाद इस पर अंतिम निर्णय लेंगे।

ऐसे फैसलों के पीछे तकनीकी एवं चिकित्सकीय पहलुओं की अहमियत को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की कोविड-19 तकनीकी परामर्श समिति (टीएसी) ने एक रिपोर्ट तैयार की है और लॉकडाउन बढ़ाने समेत भविष्य के कदमों पर सरकार को सुझाव दिया गया है।

राज्य में वर्तमान में सात जून तक लॉकडाउन लगा है।

सुधाकर ने कहा, ‘‘बीती देर रात तक उन्होंने (टीएसी ने) चर्चा की। आज वे मुझे रिपोर्ट सौंप सकते हैं। मैं आज ही मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा करूंगा। संभवत: मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल के सहयोगियों से इस बारे में चर्चा करेंगे और अंतिम निर्णय लेंगे।’’

रिपोर्टों के अनुसार टीएसी ने सरकार को कम से कम एक और सप्ताह तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है।

राजस्व मंत्री आर अशोक ने लॉकडाउन का समर्थन करते हुए कहा कि चर्चा जारी है और मुख्यमंत्री विशेषज्ञों की राय के आधार पर फैसला लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे