लाइव न्यूज़ :

झारखंड लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिये कोविड जांच और एक हफ्ते का पृथक—वास जरूरी

By भाषा | Updated: May 5, 2021 17:27 IST

Open in App

रांची, पांच मई झारखंड में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते संक्रमण और देश के विभिन्न हिस्सों से प्रदेश में बड़ी संख्या में लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ और एक सप्ताह के लिये पृथक—वास जरूरी कर दिया है । ।

झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना में बताया गया है कि पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति के चलते प्रदेश में बड़ी संख्या में श्रमिकों की वापसी हो रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा है । इसमें कहा गया है कि इसे देखते हुये हुए राज्य सरकार ने प्रदेश आने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों का कोरोना जांच करवाने का फैसला किया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि जिन श्रमिकों का रैपिड टेस्ट निगेटिव आयेगा उन सभी को उनके जिलों में बनाये गये सरकारी केन्द्रों पर सात दिनों के लिए पृथक—वास किया जायेगा।

इसमें कहा गया है कि सात दिनों के बाद उनका एक बार फिर रैपिड कोविड टेस्ट किया जायेगा और रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें उनके गांव में जाने की अनुमति दी जायेगी।

इसके अलावा जिन श्रमिकों का एक भी रैपिड कोविड टेस्ट पाजिटिव आयेगा उनका इलाज वगैरह स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कराया जायेगा जिसके बाद ही वह भी अपने गांव जा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित