लाइव न्यूज़ :

कोविड पाबंदियां: दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के बाहर लगातार दूसरे दिन भी दिखीं लंबी कतारें

By भाषा | Updated: December 30, 2021 13:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये प्राधिकारियों द्वारा नयी पाबंदियां लगाए जाने के बाद दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के बाहर बृहस्पतिवार सुबह लगातार दूसरे दिन यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।

इस बीच, नववर्ष की पूर्व संध्या पर यात्रियों के जमावड़े की आशंका के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने उस दिन, रात नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्रियों की निकासी बंद करने का निर्णय लिया है।

प्रत्येक वर्ष लोग नववर्ष मनाने के लिये दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में बड़ी संख्या में जमा होते हैं और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन कनॉट प्लेस से सटा है। हालांकि दिल्ली में कोविड पाबंदियों और रात 11 बजे से रात्रि कर्फ्यू प्रभावी होने के चलते इस बार जमावड़ा कम लगने की उम्मीद है।

डीएमआरसी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, "नए साल की पूर्व संध्या पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रात 9 बजे से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, स्टेशन पर अंतिम ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों के प्रवेश की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी हिसाब से बनाएं।"

बुधवार को लक्ष्मी नगर, अक्षरधाम सहित अन्य स्टेशनों के बाहर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं थीं। कई लोगों ने स्टेशनों के बाहर की ऐसी कतारों की तस्वीरें फेसबुक और ट्विटर पर साझा कीं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में एक दिन में सबसे अधिक 180 मामलों की वृद्धि देखी गई, जिससे देश में इस स्वरूप के मामलों की कुल संख्या 961 हो गई।

दिल्ली में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 263 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 252, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?