पश्चिम बंगाल में कोविड संबंधी पाबंदियां 15 दिसंबर तक बढ़ाई गईं

By भाषा | Updated: December 1, 2021 01:03 IST2021-12-01T01:03:50+5:302021-12-01T01:03:50+5:30

Kovid restrictions in West Bengal extended till 15 December | पश्चिम बंगाल में कोविड संबंधी पाबंदियां 15 दिसंबर तक बढ़ाई गईं

पश्चिम बंगाल में कोविड संबंधी पाबंदियां 15 दिसंबर तक बढ़ाई गईं

कोलकाता, 30 नवंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप 'ओमीक्रोन' के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए, पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को कोविड -19 संबंधित प्रतिबंधों को 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया।

महामारी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।

एक आदेश के मुताबिक, “पश्चिम बंगाल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकारी समिति ने मौजूदा प्रतिबंधों और प्रोटोकॉल को जारी रखने की सिफारिश की है।”

उसने कहा कि पहले से ही लागू प्रतिबंध और छूट 15 दिसंबर तक बढ़ा दिए गए हैं।

प्रशासन ने रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच लोगों और वाहनों की आवाजाही सहित सभी बाहरी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। हालांकि इससे स्वास्थ्य सेवाओं, कानून व्यवस्था और आवश्यक वस्तुओं को छूट दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid restrictions in West Bengal extended till 15 December

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे