लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड पाबंदियां जारी, आम जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: May 15, 2021 16:11 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 मई कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में लागू लॉकडाउन के 17वें दिन शनिवार को भी अधिकतर इलाकों में आम जन-जीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बाजार बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन के साधन भी सड़कों से नदारद दिखे।

हालांकि यहां शहर के कुछ इलाकों और घाटी तथा जम्मू क्षेत्र में अन्य जिला मुख्यालयों में निजी कारें सड़कों पर चलती दिखाई दीं।

अधिकारियों ने कहा कि लोगों की आवाजाही और उनके जमा होने पर पाबंदियां लागू हैं, लेकिन इनमें सख्ती नहीं बरती जा रही।

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर प्रशासन ने 29 अप्रैल को 11 जिलों में कर्फ्यू लागू किया था, जिसे अगले दिन सभी 20 जिलों में लागू करने की घोषणा की गई। इसकी अवधि भी 17 मई तक बढ़ा दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू