लाइव न्यूज़ :

दिल्ली व अन्य राज्य के कोविड मरीज इलाज के लिए पंजाब आ रहे हैं: अधिकारी

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 अप्रैल अस्पतालों में बिस्तरों और ऑक्सीजन की कमी की रिपोर्टों के बीच दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पंजाब के अस्पतालों में भर्ती करवाए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दिल्ली के कई मरीजों को पटियाला, जालंधर और अन्य स्थानों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मरीज भी इलाज की खातिर राज्य आ रहे हैं।

पटियाला के सिविल सर्जन डॉ सतिंदर सिंह ने बताया, “ फिलहाल, दिल्ली के 13-14 मरीज राजिंद्र अस्पताल में भर्ती हैं।”

डॉक्टरों का कहना है कि दिल्ली के कोविड-19 के कई मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है और वे पंजाब आ रहे हैं क्योंकि उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में बिस्तर नहीं मिल रहे हैं।

अन्य राज्यों के 35-40 मरीज जालंधर के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

जालंधर के उपायुक्त घनश्याम थोरी ने बताया, “ इन रोगियों में, 12-13 दिल्ली के हैं, जबकि बाकी हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू के हैं।”

पंजाब के कई निजी अस्पतालों को दिल्ली के मरीज अस्पताल में भर्ती होने के लिए फोन कर रहे हैं।

जालंधर में अस्पताल चलाने वाले डॉ नवजोत दहिया ने कहा, “ मुझे रोजाना पांच-छह कॉल आ रही हैं और इनमें से अधिकतर दिल्ली से हैं।”

अधिकारियों ने कहा कि अन्य स्थानों से मरीजों के आने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर और दबाव बढ़ गया है।

कई निजी अस्पताल पहले ही ऑक्सीजन की कमी की शिकायत कर रहे हैं , इसलिए वे और मरीजों को दाखिल करने से इनकार कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा था कि अन्य राज्यों से अचानक से मरीजों के आ जाने से राज्य की ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतParliament winter session: शीतकालीन सत्र समाप्त?, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सभी विपक्षी दलों से मिले पीएम मोदी, चाय के साथ चर्चा

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में खेले गए लगातार 4 टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले खिलाड़ी, ब्रैडमैन, हैमंड, क्लार्क और स्मिथ क्लब में हेड, देखिए पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

क्रिकेटNew Zealand vs West Indies, 3rd Test: न्यूजीलैंड ने 8 विकेट 575 रन बनाकर पारी घोषित किया, वेस्टइंडीज ने किया पलटवार, 110 पर 0 विकेट, 465 रन पीछे

क्रिकेट24 गेंद, 27 रन और 4 विकेट, 36 वर्षीय पीयूष चावला ने दिखाया दम, अबूधाबी नाइट राइडर्स को 4 गेंद पहले 4 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतअजित पवार के साथ नहीं करेंगे गठजोड़, सचिन अहीर ने कहा-हम गठबंधन तोड़ देंगे

भारतहिन्दू नहीं मुस्लिम थे भगवान राम?, टीएमसी विधायक मदन मित्रा के बिगड़े बोल, वीडियो

भारतVB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

भारतBihar: घने कोहरे और शीतलहर का असर, बिहार में स्कूलों का समय बदला; जानें नई टाइमिंग

भारतब्रिटिश साम्राज्य के विनाश के लिए गले लगाई शहादत