लाइव न्यूज़ :

कोविड: लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिये नीति पर एनजीटी ने केंद्र को दिया निर्देश

By भाषा | Updated: May 25, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने केंद्र सरकार को उस याचिका पर विचार करने का निर्देश दिया है जिसमें कोविड-19 से मरने वालों के लावारिस शवों को विशेष रूप से गैस वाले शवदाहगृहों में जलाने के लिये नीति बनाने की मांग की गई है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि उठाया गया मुद्दा मुख्य रूप से प्रशासन की कार्रवाई से संबंधित है जो किसी खास स्थान पर सटीक स्थिति और सभी प्रासंगिक परिस्थितियों को ध्यान में रखे जाने के संदर्भ में है।

पीठ ने कहा, “याचिकाकर्ता ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, पंजाब और हरियाणा राज्य को उनके मुख्य सचिवों को पक्ष बनाकर अभियोजित किया है। हालांकि, इस मामले की प्रकृति को देखते हुए, इस मुद्दे को देश के सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के संबंधित प्राधिकारियों द्वारा देखा जा सकता है।”

पीठ ने कहा, “इसी के अनुरूप, विषय पर कोई राय दिये बगैर, हमारा विचार है कि इस याचिका को इस निर्देश के साथ निस्तारित किया जाए कि इस आदेश की एक प्रति पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-समितियों और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को जिलाधिकारियों को ई-मेल के जरिये भेजी जाए कि वे इस पर यथोचित विचार करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता