कोविड: अनाथ हुए बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाएं घोषित करने पर नड्डा ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 21:44 IST2021-05-29T21:44:57+5:302021-05-29T21:44:57+5:30

Kovid: Nadda thanks PM for announcing welfare schemes for orphaned children | कोविड: अनाथ हुए बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाएं घोषित करने पर नड्डा ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

कोविड: अनाथ हुए बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाएं घोषित करने पर नड्डा ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

नयी दिल्ली, 29 मई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कोविड-19 की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाएं घोषित करने पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि निर्णय देश के भविष्य को मजबूत करने में मदद करेगा।

कोविड-19 की वजह से अपने माता-पिता को गंवाने वाले बच्चों के लिए मोदी ने दूसरे कार्यकाल में अपनी सरकार की दूसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर कई कल्याणकारी कदमों की घोषणा की।

नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के ये निर्णय बहुत संवेदनशील हैं और ये भारत के भविष्य को मजबूत करेंगे। मैं इसके लिए मोदी जी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘मोदी सरकार इन बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराएगी। बच्चों को 18 साल का होने पर मासिक भत्ता मिलेगा और 23 साल का होने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये मिलेंगे।’’

उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस तरह की योजनाओं की घोषणा की है।

नड्डा ने कहा, ‘‘ये बच्चे हमारा परिवार और हमारी जिम्मेदारी हैं। हम रास्ते में हर कदम पर उनके साथ रहेंगे। प्रिय बच्चो, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid: Nadda thanks PM for announcing welfare schemes for orphaned children

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे