लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से जान गंवाने वाले डॉक्टरों की याद में बेंगलुरु में बनेगा कोविड स्मारक

By भाषा | Updated: July 1, 2021 15:19 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक जुलाई कोरोना वायरस जनित महामारी से मुकाबले के दौरान ‘‘शहीद’’ होने वाले डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों के सम्मान में बेंगलुरु में अपने तरह का पहला ‘कोविड योद्धा स्मारक’ स्थापित किया जाएगा। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में सुधाकर ने कहा, “हमारे आरोग्य सौध परिसर में, अपनी सेवा देते हुए कोविड से जान गंवाने वाले डॉक्टरों के सम्मान में, हम एक स्मारक का निर्माण करेंगे। मुझे लगता है कि यह देश में पहला ऐसा स्मारक होगा।”

मंत्री ने कहा कि उनके विभाग ने डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की याद में स्मारक को एक विशेष तरीके से बनवाने का निर्णय लिया है जो नयी दिल्ली स्थित युद्ध स्मारक जैसा होगा और वहां कोई भी जाकर श्रद्धांजलि दे सकेगा। सुधाकर ने कहा कि स्मारक ऐसी जगह होगी जहां कोई भी जाकर श्रद्धांजलि दे सकेगा।

उन्होंने कहा कि देश में कोविड की दूसरी लहर के दौरान लगभग 800 डॉक्टरों की जान चली गई और उनमें से बहुत से लोगों के बच्चों समेत परिजन अब इस महामारी से मुकाबला कर रहे हैं।

सुधाकर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों को कोविड योद्धा कहा था। हम केवल उन सैनिकों को शहीद कहते हैं जो युद्ध में देश के लिए बलिदान देते हैं, लेकिन आज हम उन डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों को शहीद कह रहे हैं जिन्होंने कोविड के कारण अपनी जान गंवाई है और हम उनके लिए स्मारक बनवाएंगे।” मंत्री ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह में स्मारक के ढांचे का रेखाचित्र तैयार हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह