लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारतीयों पर कहर बरपा रहा है कोविड-19 : कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 11, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल कांग्रेस ने कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर केंद्र पर हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि मोदी सरकार के ‘‘अहंकार और अक्षमता’’ के कारण कोरोना वायरस भारत के लोगों और अर्थव्यवस्था पर कहर बरपा रहा है।

विपक्षी दल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशानी में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ना कोरोना पर काबू, ना पर्याप्त टीके, ना रोजगार, ना किसान-मजदूर की सुनवाई, न लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) सुरक्षित, ना मध्यमवर्ग संतुष्ट। ‘आम’ खाना तो ठीक था लेकिन कम से कम ‘आम आदमी’ को तो छोड़ देते।’’

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से देश में हालात को लेकर भी सरकार की आलोचना की।

पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘एक साल बीत गया है लेकिन कोविड-19 भारत के लोगों और भारतीय अर्थव्यवस्था पर लगातार कहर बरपा रहा है। इसका श्रेय मोदी सरकार और उसके अहंकार तथा अक्षमता को जाता है।’’

एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने दावा किया कि सरकार की नीतियों के कारण देश का हर वर्ग परेशान है।

पार्टी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस बेलगाम होता जा रहा है, टीके का अभाव है, किसान-मजदूर परेशान हैं, अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, छोटे उद्योग- धंधे चौपट हो रहे हैं और मध्यम वर्ग भी परेशान है।’’

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने और टीकाकरण अभियान को लेकर सरकार की आलोचना करता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos