लाइव न्यूज़ :

निमोनिया, डायरिया से बच्चों को बचाने में भारत की उपलब्धियों को नुकसान पहुंचा रही है कोविड : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर वार्षिक निमोनिया और डायरिया प्रगति रिपोर्ट के ताजा संस्करण के अनुसार भारत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को टीकाकरण कर निमोनिया और डायरिया से बचाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, लेकिन कोविड-19 महामारी से इस दिशा में अर्जित उपलब्धियों को नुकसान पहुंचने का खतरा है।

जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में इंटरनेशनल वैक्सीन एक्सेस सेंटर (आईवीएसी) की रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में जहां बच्चों में बीमारी की रोकथाम और उनके इलाज संबंधी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, वहीं भारत ने इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है और बच्चों को डायरिया और निमोनिया की रोकथाम के टीके सुनिश्चित किए हैं।

रिपोर्ट में ताजा उपलब्ध आंकड़ों से दस संकेतकों का विश्लेषण कर इस प्रगति को आंका गया है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में अधिक आबादी होने की वजह से पांच साल से कम उम्र के बच्चों की निमोनिया और डायरिया से मृत्यु का जोखिम अन्य किसी देश से अधिक है। हर साल भारत में निमोनिया और डायरिया से पांच साल से कम उम्र के करीब 2,33,240 बच्चों की मृत्यु हो जाती है और यह आंकड़ा लगभग 640 बच्चे प्रतिदिन है।

इसमें कहा गया है कि भारत में ‘रोटावायरस’ टीके का दायरा 18 प्रतिशत बढ़ गया। 2018 में यह 35 प्रतिशत था जो 2019 में 53 प्रतिशत हो गया।

बयान के अनुसार भारत में डायरिया के इलाज का कवरेज सबसे कम है और केवल 51 प्रतिशत बच्चों को ओआरएस घोल मिला वहीं केवल 20 प्रतिशत बच्चों को जिंक मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव