लाइव न्यूज़ :

कोविड अलग तरह का युद्ध, सेना ने मदद पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी : जनरल नरवणे

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:37 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन जून सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड एक अलग तरह का युद्ध है और सेना ने अपने हर संसाधन का इस्तेमाल करते हुए देश के लोगों को राहत पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।

उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि सेना द्वारा तैयार किये गए आधारभूत ढांचे से देश को तीसरी लहर से निपटने में मदद मिलेगी।

जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौटने से पहले पत्रकारों के एक चुनिंदा समूह से बात करते हुए जनरल नरवणे ने कहा कि वह यह देखकर खुश हैं कि देश में कोविड-19 के मामलों में गिरावट आ रही है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम दूसरी लहर पर काबू पाने के रास्ते में हैं और पिछले महीने-डेढ़ महीने के दौरान हमनें जो क्षमताएं विकसित की हैं, मुझे लगता है कि उसके आधार पर हम तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिये ज्यादा तैयार हैं। यह लहर आ भी सकती है और नहीं भी।”

उन्होंने कोविड को एक अलग तरह की जंग बताया जिससे देश लड़ रहा है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा परिवार होगा जो कोविड से प्रभावित न हुआ हो। और इसलिये, सशस्त्र बलों के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस मुश्किल वक्त में अपने नागरिकों की मदद के लिये जो मदद कर सकते हैं करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए