लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड संक्रमण दर घटकर 5.42 हुईः मंत्रालय

By भाषा | Updated: February 4, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत की संचयी कोविड-19 संक्रमण दर घटकर 5.42 प्रतिशत पर आ गई है जबकि पिछले हफ्ते संक्रमण की साप्ताहिक दर 1.82 फीसदी दर्ज की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस वार्ता में बताया कि आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण की साप्ताहिक दर 1.82 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रही। इनमें केरल (11.20 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (6.20 फीसदी), महाराष्ट्र (4. 70 प्रतिशत), गोवा (4.40 फीसदी), नगालैंड (3.60 प्रतिशत), लद्दाख (2.90 फीसदी), पुडुचेरी (2.60 प्रतिशत) और चंडीगढ़ (2.10 फीसदी) शामिल हैं।

भूषण ने कहा, " यह निश्चित तौर चिंता का कारण है। हम लगातार उनके संपर्क में है। हमने इनमें से कुछ राज्यों में कल केंद्रीय टीमें भेजी हैं। "

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, तीन फरवरी तक 19,92,16,019 नमूनों की जांच की गई है। बुधवार को 7,42,841 नमूनों की जांच की गई। प्रति 10 लाख की आबादी पर 1,44,359 नमूनों की जांच की गई है।

भूषण ने कहा, "अगर हम की गई जांच के आधार पर कोविड-19 के लिए संचयी संक्रमण की दर को देखें तो यह चार अगस्त को 8.89 प्रतिशत थी जो चार फरवरी को 5.42 फीसदी हो गई। "

उन्होंने कहा कि देश में संक्रमण का इलाज करा रहे कुल मरीजों का 70 फीसदी केरल और महाराष्ट्र में हैं। केरल में 69,365 और महाराष्ट्र में 38,762 मरीज संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।

भूषण ने कहा कि 47 जिलों में बीते तीन हफ्तों से कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है जबकि 251 जिलों में इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में कोविड-19 की स्थिति अब भी चिंताजनक है।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा, " भारत में मामले घट रहे हैं लेकिन हमें अब भी कोविड उचित व्यवहार करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos