लाइव न्यूज़ :

कोविड संक्रमण दर 12 दिनों में दोगुनी होकर 16.69 फीसदी हुई : सरकार

By भाषा | Updated: April 18, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रोजाना दर पिछले 12 दिनों में दोगुनी होकर 16.69 फीसदी हो गई है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर पिछले एक महीने में 13.54 फीसदी तक पहुंच चुकी है। यह जानकारी रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,61,500 नए मामले सामने आए और 1501 मरीजों की मौत हो गई, वहीं उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 18 लाख से अधिक हो गई है।

इसने कहा कि दस राज्यों - महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान में नए मामलों में से 78.56 फीसदी मामले दर्ज किए गए।

मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘रोजाना संक्रमण की दर पिछले 12 दिनों में आठ फीसदी से बढ़कर 16.69 फीसदी हो गई है। राष्ट्रीय साप्ताहिक संक्रमण दर 3.05 प्रतिशत से बढ़कर 13.54 प्रतिशत हो गई है।’’

मंत्रालय के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक साप्ताहिक संक्रमण दर 30.38 फीसदी है, जिसके बाद गोवा में 24.24 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 24.17 प्रतिशत, राजस्थान में 23.33 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 18.99 प्रतिशत है।

देश में उपचार करा रहे रोगियों की संख्या 18,01,316 हो गई है, जो कुल संक्रमण का 12.18 फीसदी है।

पांच राज्यों -- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भारत के कुल उपचाराधीन मरीजों के 65.02 फीसदी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 1,38,423 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 1,28,09,643 हो गई है।

कुल 1501 मृतकों में सर्वाधिक 419 महाराष्ट्र के हैं और इसके बाद 167 लोगों की मौत दिल्ली में हुई है।

नौ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से एक भी व्यक्ति के मरने की खबर नहीं है। इन राज्यों में दादरा एवं नागर हवेली, दमन और दीव, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, नगालैंड और अरूणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल