लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड़ संक्रमितों को मिलेगी मूलभूत चिकित्सा सुविधा : खट्टर

By भाषा | Updated: May 13, 2021 23:25 IST

Open in App

भिवानी, 13 मई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड से संक्रमित रोगियों को ग्राम स्तर पर ही सभी प्रकार की मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।

खट्टर ने कहा कि इस के लिए प्रथम चरण में प्रदेश के एक हजार गांवों में पृथक-वास केंद्र बनाये जायेंगे और केंद्र में रोगियों की देखभाल के लिए संबंधित गांव में एक टीम बनाई जाएगी जिसमें आशा वर्कर, अंगनवाड़ी वर्कर, स्कूल अध्यापक तथा महिला पंच आदि को शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के जिला उपायुक्तों एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे ।

उन्होंने बैठक में प्रदेश के कोविड संक्रमित रोगियों को प्रदत दी जा रही सुविधाओं के बारे में अधिकारियों के साथ विचार विर्मश किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस बीच प्रदेश के फरीदाबाद जिले से प्राप्त खबर के अनुसार पिछले चौबीस घण्टों के दौरान आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 1091 मरीज संक्रमित पाए गए और इसी अवधि में 1928 लोग संक्रमण मुक्त हुये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र