लाइव न्यूज़ :

कोविड अस्पताल में आग लगने की गंभीरता से जांच होनी चाहिए: राहुल

By भाषा | Updated: November 27, 2020 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के राजकोट में कोरोना वायरस के उपचार के लिए निर्धारित एक अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार को ऐसी घटनाओं की गंभीरता से जांच करानी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ राजकोट के कोविड अस्पताल में आग लगने की खबर परेशान करने वाली है। अगस्त महीने में इसी तरह अहमदाबाद में भी आग लगी थी। सरकार को इन मामलों की गंभीरता से जांच करनी चाहिए।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अपनी जान गंवाने वाले मरीजों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है।’’

उल्लेखनीय है कि राजकोट शहर में बृहस्पतिवार देर रात निर्दिष्ट कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से पांच मरीजों की मौत हो गई।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित जिन 26 अन्य मरीजों का इलाज चल रहा था, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। इन सभी को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया