लाइव न्यूज़ :

कोविड ने जीवन रक्षक टीकों के लिए किफायती प्रौद्योगिकी में निवेश की जरूरत को उजागर किया: किरन

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी ‘बायोकोन’ की कार्यकारी अध्यक्ष किरन मजूमदार शॉ ने कहा कि कोविड महामारी ने अहम जीवन रक्षक टीके देने के लिए किफायती प्रौद्योगिकियों, नवाचार में निवेश के महत्व को उजागर किया है।

छठे वार्षिक ‘वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए शॉ ने कहा कि टीकों को लेकर दुनिया में मौजूद असमानताओं को देखना भी बहुत महत्वपूर्ण था। इस शिखर सम्मेलन का सह मेज़बान विदेश मंत्रालय है।

उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध हैं, “लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारी मात्रा में असमानता थी.... निम्न मध्य आय वाले देशों व मध्य आय वाले देशों में टीकाकरण के सुरक्षित स्तर तक पहुंचने के लिए अब भी टीकों की कमी है।”

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने अहम जीवन रक्षक टीके देने के लिए किफायती प्रौद्योगिकियों, नवाचार में निवेश के महत्व को उजागर किया है।

वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मद्देनजर टीके की बूस्टर खुराक देने के बारे में बात करते हुए शॉ ने कहा कि अगर इस तरह के साक्ष्य हैं कि बूस्टर खुराक देने के बाद शख्स को गंभीर रूप से बीमार होने से अधिक सुरक्षा मिलेगी तो कोई भी इसके खिलाफ दलील नहीं देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos