लाइव न्यूज़ :

कोविड : स्थानीय स्तर पर दवाओं के उत्पादन पर विचार कर रहे केरल के स्वास्थ्य व उद्योग विभाग

By भाषा | Updated: July 17, 2021 18:54 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 जुलाई केरल के स्वास्थ्य और उद्योग विभाग राज्य में स्थानीय स्तर पर दवाओं, सुरक्षा किटों और चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन की संभावना तलाश रहे हैं ताकि कोविड-19 की तीसरी लहर से पहले उनकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

दोनों विभागों के मंत्रियों ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इसके लिए दोनों विभागों के प्रधान सचिवों और केरल मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (केएमएससीएल) और केरल स्टेट ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (केएसडीपीएल) के प्रबंध निदेशकों की एक समिति गठित की जाएगी।

इसमें कहा गया है कि दस्ताने, मास्क, पीपीई किट और अन्य चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज और उद्योग मंत्री पी राजीव की संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी।

जॉर्ज ने विज्ञप्ति में कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आवश्यक सुरक्षा और चिकित्सा उपकरणों का घरेलू स्तर पर उत्पादन एक बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि दूसरी लहर में अन्य राज्यों में कोविड-19 की वजह से कई कारखाने बंद होने के कारण सुरक्षा उपकरणों की कमी हो गई थी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र तीसरी लहर के लिए खुद को तैयार कर रहा है और आवश्यक चिकित्सा और सुरक्षा उपकरण पहले से उपलब्ध कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ये उपकरण केरल में बनते हैं, तो इससे घरेलू उद्योगों को भी मदद मिलेगी।

जॉर्ज ने कहा कि यदि राज्य में अधिक आवश्यक दवाओं का भी उत्पादन किया जा सकता है, तो इससे बाहर से खरीदने की लागत कम हो जाएगी और यहां के स्वास्थ्य क्षेत्र को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में, राज्य के लिए आवश्यक दवाओं का औसतन केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही केरल में निर्मित होता है और शेष 90 प्रतिशत दवाइयां अन्य राज्यों से मंगायी जाती है।

राजीव ने कहा, ‘‘यह खुशी की बात है कि स्वास्थ्य विभाग ऐसे समय में आगे आया है जब उद्योग दवा के उत्पादन पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?