लाइव न्यूज़ :

कोविड, ब्लैक फंगस के मरीजों की मदद के लिए हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, गंगा राम अस्पताल ने हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई अमेरिका के हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ने कोविड-19 और ब्लैक फंगस (काला कवक)से पीड़ित मरीजों के बेहतर उपचार के वास्ते हाथ मिलाया है। अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी।

भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच कोविड-19 मरीजों की सहायता के लिए हार्वर्ड मेडिकल स्कूल का मैसाचुसैट्स जनरल अस्पताल और गंगा राम अस्पताल साथ आए हैं।

सर गंगा राम अस्पताल ने एक बयान में कहा कि इस सहयोग का उद्देश्य भारत में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सा देखभाल की गुणवत्ता में सुधार करना है।

उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के बेहतर उपचार के लिए भी दोनों अस्पताल मिलकर काम करेंगे।

बयान में कहा गया, '' भारत में कोविड मरीजों के प्रबंधन के साथ ही दोनों अस्पतालों के विशेषज्ञों के बीच इस पर चर्चा की गई ताकि उपचार की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही भविष्य में शोध के लिए विचारों को प्रेरित किया सके।''

दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस के उपचार के लिए उच्च-तकनीक के उपयुक्त एवं प्रभावी उपायों का इस्तेमाल किए जाने पर भी ऑनलाइन चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल