लाइव न्यूज़ :

प्रकृति के अनुरूप जीवन जीने का संदेश है देती है कोविड-19 महामारी : पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट

By भाषा | Updated: November 4, 2020 19:49 IST

Open in App

औली (उत्तराखंड), चार नवंबर प्रख्यात पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट का कहना है कि कोविड-19 महामारी मानव जाति को अंधाधुंध उपभोक्तावाद को छोड़ने और प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली अपनाने का संदेश देती है।

‘चिपको आंदोलन’ के लिए जाने जाने वाले 87 वर्षीय प्रसाद ने हिमालय की पारिस्थितिकी के पतन पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके संरक्षण की मांग की।

उन्होंने कहा, " पूरी दुनिया आज कोविड संकट में जकड़ी हुई है। यह हमें इस बारे में चिंता करने का मौका देता है कि हम कहां गलत हैं। यह महामारी हमें अंधाधुंध उपभोक्तावाद को छोड़ने और पर्यावरण के अनुरूप जीवनशैली अपनाने का सबक देती है।"

भट्ट ने यह टिप्पणी मंगलवार को यहां महामारी के खिलाफ जनजागरूकता अभियान शुरू करते हुए की।

हफ्ते भर चलने वाला यह जागरूकता अभियान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की पहल है।

भट्ट ने ग्लेशियरों के घटने, जल स्रोतों के सूखने, हरित क्षेत्र के कम होने और पहाड़ों पर भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं समेत हिमालय की पारिस्थितिकी संबंधी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।

मैग्सायसाय पुरस्कार से सम्मानित ने भट्ट ने कहा, " हिमालय की पारिस्थितिकी का संरक्षण हमारी प्राथमिकताओं में होना चाहिए, क्योंकि यह हमारी नदियों का स्रोत है और इससे देश की आधी से ज्यादा आबादी एवं दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हिस्सा प्रभावित होता है।"

भट्ट ने सामाजिक विकास के काम करने के लिए आईटीबीपी की सराहना की।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं