लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में कोविड कर्फ्यू नौ जुलाई तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 15:13 IST

Open in App

अगरतला, तीन जुलाई त्रिपुरा सरकार ने अगरतला और आठ अन्य शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में अपराह्न 2 बजे से सुबह 5 बजे तक कोविड ​​​​कर्फ्यू नौ जुलाई तक बढ़ा दिया है। यह जानकारी एक अधिसूचना में दी गई है।

हालांकि शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक का रात का कर्फ्यू गांवों से हटा लिया गया है।

यूएलबी में कोविड कर्फ्यू, सबसे पहले 16 मई को लगाया गया था और फिर बार-बार बढ़ाया गया है। यह दो जुलाई को समाप्त होना था।

मुख्य सचिव कुमार आलोक द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘अगरतला नगर निगम (एएमसी) और आठ अन्य यूएलबी में कोविड ​​​​कर्फ्यू 9 जुलाई तक लागू रहेगा।’’

अगरतला के अलावा, रानिरबाजार, उदयपुर, कैलाशहर, धरनगर, खोवाई, बेलोनिया की नगर परिषदों और जिरानी और पानीसागर की नगर पंचायतों में भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

शॉपिंग मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स अभी भी बंद रहेंगे और बाजार समितियां सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों को तैनात करेंगी।

आवश्यक उद्देश्यों के लिए वाहन केवल सुबह 5 बजे से अपराह्न 2 बजे के बीच ही चल सकते हैं। हालांकि, चिकित्सा आपूर्ति करने वाले वाहनों को अपराह्न 2 बजे के बाद भी चलने की अनुमति होगी।

इसमें कहा गया है कि निर्धारित छूट को छोड़कर अपराह्न 2 बजे से सुबह 5 बजे के बीच व्यक्तियों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी सरकारी और निजी कार्यालय शाम चार बजे तक 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुले रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक या अन्य सभाओं पर प्रतिबंध रहेगा। अधिकतम 20 प्रतिभागियों के साथ केवल आवश्यक सरकारी बैठकों की अनुमति होगी। सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, व्यायामशाला, तरणताल, सैलून और बार हर समय बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट अपराह्न 2 बजे तक ही खुले रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू