लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:29 IST

Open in App

देहरादून, 19 जुलाई उत्तराखंड में मंगलवार से कुछ और रियायतों के साथ कोविड कर्फ्यू एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही कुछ छूट भी दी गई हैं।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि अब उत्तराखंड के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए लोगों को कोविड की निगेटिव आरटी-पीसीआर या रैपिड एंटीजन जांच रिपोर्ट की आवश्यकता को समाप्त कर दिया गया है।

पहले, प्रदेश के मैदानी इलाकों से पहाडी क्षेत्रों में जाने के लिए कोविड जांच रिपोर्ट जरूरी थी।

उनियाल ने कहा कि अब राज्य में दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान सप्ताह में छह दिन सुबह आठ बजे से रात के नौ बजे तक खुल सकेंगे। इससे पहले, दुकानें खुलने का समय सुबह आठ से शाम सात बजे तक था।

वाटर पार्क भी अब 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। इसके अलावा, पहले दी गयी रियायतें भी कोविड कर्फ्यू के दौरान जारी रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित