लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में रविवार को कोविड कर्फ्यू 10 वीं की बोर्ड परीक्षाएं रदद

By भाषा | Updated: April 18, 2021 16:03 IST

Open in App

देहरादून, 18 अप्रैल कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर उत्तराखंड में रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू रहा जबकि राज्य सरकार ने दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दीं एवं 12 वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दीं।

कोरोना वायरस की बेकाबू होती दूसरी लहर की रोकथाम के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा शनिवार जारी किये गये नए दिशानिर्देशों के तहत अब रात्रि कर्फ्यू का समय रात नौ बजे से सुबह पांच बजे करने के अलावा रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू का ऐलान किया गया है ।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, देहरादून के नगर निगम क्षेत्र में 18 अप्रैल को तथा इस माह प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लगा रहेगा । अन्य जिलों में अप्रैल के प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू रहेगा।

इसके अनुपालन में रविवार को पूरे प्रदेश में साप्ताहिक कर्फ्यू रहा । आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा सभी बाजार बंद रहे जबकि सडकों पर लोगों की आवाजाही भी बहुत सीमित देखी गई ।

महाकुंभ के बावजूद हरिद्वार में भी कफर्यू का पूरा असर देखा गया जहां व्यापारियों ने सभी प्रमुख बाजार बंद रखे । कई अखाडों के अधिकतर साधु—संतों के कोविड के चलते कुंभ क्षेत्र छोड देने के बाद वहां पिछले कुछ सप्ताहों से चली आ रही रौनक नहीं नजर आई ।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लगा रहा एवं लोग घरों से बाहर नहीं निकले ।

इस बीच, कोविड के ग्राफ में आई तेजी का असर राज्य शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12 वीं परीक्षाओं पर भी पड गया । प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए 10 वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने तथा 12 वीं की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित करने का निर्णय किया गया है ।

पांडेय ने बताया कि स्थितियां अनुकूल होने पर 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नयी तिथियां घोषित की जाएंगी ।

इस बीच, उत्तराखंड में आ रहे कोविड 19 के मामले रोज नया रिकार्ड बना रहे हैं । शनिवार को प्रदेश भर में कोविड के 2757 ताजा मामले सामने आए जबकि 37 अन्य की मृत्यु हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह